Latest News

फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए फिजिकल एकेडमी के 5 छात्र, अस्पताल में चल रहा इलाज

Neemuch headlines July 3, 2024, 5:12 pm Technology

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बड़ी खबर आ रही है जहाँ नवलखा स्थित फिजिकल एकेडमी के 5 से ज्यादा स्टूडेंट फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया। वहीं घटनाक्रम की जानकारी संयोगितागंज पुलिस को दी गई है। क्या है पूरा मामला अस्पताल लाए गए मरीजों की जनाकारी देते हुए अशोक यादव ने मीडिया को बताया कि आने वाले पीड़ित नौलखा चितावाद स्थित इंदौर फिजिकल एकेडमी के है। जिसमें एक छात्र चार छात्राएं है जिन्हें उल्टी दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया है। आए हुए मरीजों को एम वाय अस्पताल में भर्ती किया गया जहां सभी का उपचार जारी है और सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अनाथ आश्रम में 4 बच्चों की मौत, CM मोहन यादव ने जताया शोक, SDM को पद से हटाया गया, जांच के आदेश जारी पुलिस ने एमवाय में स्टूडेंट के हाल जानने के बाद एकेडमी से पूछताछ शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि भोजनालय में किसने क्या खाया था। पुलिस के मुताबिक उन्होंने आखिरी बार जो भी खाया है और जहां भी खाया है उसकी जांच की जाएगी। भोजनालय के खाने को जांच के लिए भेजा जाएगा।

Related Post