कलेक्‍टर ने किया जिले के जैविक किसानों की डायरेक्‍ट्री का विमोचन

Neemuch headlines June 14, 2024, 6:01 pm Technology

नीमच । उप संचालक कृषि कार्यालय नीमच व्‍दारा कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिला मुख्‍यालय नीमच पर जैविक खेती को बढावा देने के लिए जैविक हाट का आयो‍जन किया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि विभाग व्‍दारा नीमच जिले के जैविक किसानों की एक डायरेक्‍ट्री का प्रकाशन भी किया गया है। कलेक्‍टर  दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ  गुरूप्रसाद व्‍दारा शुक्रवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जैविक किसानों की डायरेक्‍ट्री का विमोचन किया गया। इस मौके पर उपं संचालक कृषि भगवानसिह अर्गल एवं जिला अधिकारी तथा पत्रकारगण उपस्थित थे।

इस जैविक किसानों की डायरेक्‍ट्री में नीमच जिले के जैविक खेती करने वाले किसानों के नाम, फोटो, पता मो.न., जैविक खेती का क्षेत्रफल, जैविक उत्‍पाद का विवरण आदि जानकारी प्रकाशित की गई है।

Related Post