Latest News

गरोठ व सुवासरा विधानसभा में आयोजित हुआ कार्यकर्ता आभार सम्मेलन, बोले सांसद सुधीर गुप्ता कार्यकर्ताओं की मेहनत की पराकाष्ठा है यह जीत

नीमच हेडलाइंस June 13, 2024, 3:28 pm Technology

मंदसौर! गरेठ एवं सुवासरा विधानसभा में कार्यकर्ता आभार सम्मेलन आयोजित हुआ। जिससे में सांसद सुधीर गुप्ता ने सभी भाजपा पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहतन की पराकाष्ठा का परिणाम है। जनता का स्नेह तो मिला ही लेकिन जिस प्रकार भाजपा पदाधिकारियों के नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत की है उससे संसदीय क्षेत्र को ऐतिहासिक विजय मिली है। सांसद गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत सफल हुई, जनता का आशीर्वाद प्राप्त हुआ और मध्यप्रदेश से सभी लोकसभा सीटें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की को समर्पित की गई। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने क्षेत्र के लिए कभी भी कोई कमी नहीं रखी है, चाहे वह रेल, स्वास्थ्य ,शिक्षा ,पानी का क्षेत्र हो। पिछले 10 वर्षों में जो क्षेत्र को जो मिला है वह आज तक कभी नहीं मिला और आने वाले 5 वर्षों में भी केंद्र सरकार क्षेत्र के लिए कोई कमी नहीं रखेगी। इसी के साथ ही पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार, गुराड़िया सरपंच सुभाष पाटीदार, सुवासरा दिलीप जी कुमावत द्वारा स्वागत किया गय इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री एवं सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, गरोठ विधायक चंदरसिंह सिसौदिया, पूर्व विधायक देवीलाल धाकड़, जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, जिला उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव, राजेश सेठिया, सौदानसिंह गुर्जर, अभिषेक मांदलिया, उमरावसिंह चौहान, चन्द्रप्रकाश पंण्डा, राजमल सुरावत, भारतसिंह डांगी, लालसिंह देवड़ा, ओमप्रकाश परमार, नेपालसिंह चौहान, धीरज संघवीसहित सभी मंडल के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post