Latest News

क्या कभी आपने खरबूजे की आइसक्रीम खाई है। आइए, जानते हैं इसकी रेसिपी

Neemuch Headlines June 9, 2024, 8:27 am Technology

गर्मियों में अक्सर हम लोगों को आइसक्रीम खाने का मन करता है। लेकिन, बाहर से खरीदी हुई आइसक्रीम में मिलावट होती है जैसे कि पाम ऑयल, सोडियम, शुगर और तमाम प्रकार के कंपाउंड्स।

ये सभी सेहत के लिए नुकसानदेह हैं और ये मोटापा व शुगर बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में आप इस फल से आइसक्रीम बनाकर खा खकते हैं।

गर्मियों का ये फल स्वाद में जहां बहुत मीठा होता है उतना ही सेहत के लिए हेल्दी भी है। इसके अलावा इस होममेड में आइसक्रीम में मिलावट भी नहीं होती है। तो, आइए जानते हैं कैसे बनाएं खरबूजा से आइसक्रीम।

खरबूजे से आइसक्रीम कैसे बनाएं :-

सामग्री

दूध

कस्टर्ड

पाउडर

वनीला एसेंस

फ्रेश क्रीम

चीनी खरबूजा

खरबूजे से आइसक्रीम बनाने का तरीका :-

-खरबूजा से आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले कस्टर्ड पाउडर में दूध मिलाकर रख लें।

-फिर दूध उबलने को चढ़ा दें और इसमें चीनी मिला लें।

-इसके बाद इसमें कस्टर्ड पाउडर मिला लें। लगातार इसे चलाते रहें और गाढ़ा होने दें।

-गैस ऑफ कर दें और इसे ठंडा होने दें।

-खरबूजे को छील लें और काटकर ब्लैंड कर लें। इसके बाद इसमें फ्रेश क्रीम मिला लें।

-अब इसमें कस्टर्ड पाउडर वाला दूध मिला लें।

-फिर से ब्लैंड करें और एक आइसक्रीम टब में डाल लें।

-ऊपर से फॉइल पेपर लगाएं और 3 घंटे के लिए फ्रिज में डाल लें।

-इसके बाद इसे फिर से निकालें और ब्लैंड करें। फिर उसी टब में इसे डालकर फ्रीजर में 4 से 5 घंटे के लिए डाल लें।

-इस तरह से तैयार है आपका आइसक्रीम, फ्रिज से निकालें और सर्व करें।

Related Post