Latest News

शिवराज सिंह चौहान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे या मोदी 3.0 सरकार आने पर केंद्रीय मंत्री?

Neemuch headlines May 30, 2024, 5:35 pm Technology

भोपाल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से चुनाव लड़ रहे शिवराज सिंह चौहान के यह दो बयान उनकी आगे की सियासत का खूब इशारा करते है। लोकसभा चुनाव परिणाम भले ही 4 जून को आएंगे लेकिन भाजपा के कुछ ऐसे नेता इस बार चुनावी मैदान में है, जिनकी सियासत की आगे की राह लोकसभा चुनाव के बाद तय होने जा रही है, उनमें एक नाम मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है।

शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व मे पिछले सा आखिरी में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद भी जब शिवराज को प्रदेश की कमान नहीं सौंपी गई तो यह मान लिया गया था कि अब शिवराज सिंह चौहान केंद्र की राजनीति में दिखाई देंगे। भाजपा आलाकमान ने शिवराज सिंह चौहान को विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारकर इस पर मोहर भी लगा दी है। ऐसे में अब सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि शिवराज सिंह चौहान की केंद्र में क्या भूमिका है। अगर केंद्र में मोदी 3.0 सरकार बनती है तो शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री बनेंगे। वहीं दूसरी अटकलें इस बात की भी है क्या शिवराज सिंह चौहान भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में बड़ी भूमिका में नजर आएंगे। दरअसल जून में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो रहा है और चुनाव के बाद भाजपा को नया अध्यक्ष मिलना है। ऐसे में भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के दावेदारों में शिवराज सिंह चौहान का नाम सबसे आगे है। शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे चुके है और मध्यप्रदेश में 18 साल के मुख्यमंत्री रह चुके है, वह एक भाजपा की अंदरुनी राजनीति में एक सर्वमान्य नेता है। X खुद शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी की अपनी भूमिका पर कहते है कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण का आंदोलन हैं और मैं इस आंदोलन का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। हम लोग अपने लिए नहीं पार्टी के लिए काम करते हैं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि पार्टी ने मुझे इतना नाम, सम्मान दिया। इस जन्म में तो क्या, अगले जन्म में भी भाजपा की सेवा करूंगा और भाजपा के जरिए जनता सेवा करता रहूंगा। मैं चाहे भोपाल रहूं या फिर और। वहीं अगर मोदी सरकार सत्ता में वापस करती है तो क्या शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री बनेंगे, यह सवाल भी सियासी गलियारों में चर्चा के केंद्र में है। शिवराज सिंह चौहान जो 18 साल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और उनका एक लंबा प्रशासनिक अनुभव है। अगर केंद्र में मोदी 3.0 सरकार बनती है तो मध्यप्रदेश से 4 से 5 बार सांसद मोदी मंत्रिमंडल में नजर आएंगे। इसमें शिवराज सिंह चौहान सबसे सीनियर नेता होंगे और उनको भारी भरकम मिलना तय है।

शिवराज सिंह चौहान जिस तरह से चुनावी सभाओं में लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य का साकार करने की बात कहते नजर आए उनसे उनके विजन को आसानी से समझा जा सकता है। खुद शिवराज सिंह चौहान अपनी भविष्य की राजनीति के बारे में कहते हैं कि वह भाजपा के कार्यकर्ता और वह शानदार वोट से जीतकर सांसद बनने जा रहे है। शिवराज कहते हैं कि एक कार्यकर्ता की भूमिका उनकी हमेशा रहेगी।

Related Post