Latest News

नाई नाई बाल कितने, ठहर अभी सामने आते हैं’ सीएम मोहन यादव ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- वो सिर्फ कुर्सी के भूखे।

Neemuch headlines May 18, 2024, 3:32 pm Technology

भोपाल। सीएम मोहन यादव ने कहा कि ये बात अकल्पनीय लगती थी कि समुद्र के बीच सुरंग बनाकर रस्ता बन जाए..लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि इन फ़ैसलों से न सिर्फ़ विकास की गति आगे बढ़ती है बल्कि देश का मान सम्मान भी बढ़ता है। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जड़े आरोप मुंबई दक्षिण में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि ‘दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ता है कि अंग्रेज़ चले गए लेकिन कांग्रेस छोड़ गए। कांग्रेस सिर्फ़ आरोप लगाना जानती है। अंग्रेज़ों के द्वारा कांग्रेस का जन्म हुआ और वो उसी फूट डालो राज करो की नीति पर चल रहे हैं। उनके साथ उसी प्रवृत्ति के अन्य दलों ने मिलकर घमंडिया गठबंधन बनाया है। ये सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं लेकिन जनता इनकी असलियत अच्छे से जानती है। ये लोगों के बरगलाने वाली बातें कर रहे हैं लेकिन अब कोई इनकी बातों में नहीं आने वाला है।’

Related Post