Latest News

प्रेम प्रस्ताव ठुकराया तो सनकी आशिक ने उठाया खौफनाक कदम, लड़की को घर में घुसकर चाकुओ से गोदकर मार डाला

Neemuch headlines May 15, 2024, 10:17 pm Technology

बेंगलुरु। कर्नाटक के हुबली से एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक सनकी आशिक ने युवती की हत्या कर दी। युवक ने युवती के घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। हुबली में एक 20 साल की महिला की चाकू मारकर हत्या इसलिए कर दी गई, क्योंकि उसने पड़ोसी लड़के के प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था। तो घर में घुसकर मार डाला प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंजलि अम्बिगेरा बुधवार सुबह अपने घर में सो रही थी। तभी विश्वा उर्फ गिरीश सावंत (23) उसे घर में घुस आया। कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद से गिरीश फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने सावंत को पकड़ने के लिए टीमें गठित की हैं। रिश्ते में आने का डाल रहा था दबाव :- आरोपी गिरीश अंजलि पर उसके साथ रिश्ता में आने का दबाव डाल रहा था, लेकिन उसने प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी युवती पर उसके साथ मैसूर जाने के लिए भी दबाव डाल रहा था। गिरीश पर बाइक चोरी सहित आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरीश सावंत सुबह करीब 5.45 बजे पीड़िता के घर पहुंचा। दरवाजा खोलने पर आरोपी ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। हमले को पीड़िता की दादी और दो बहनों ने देखा। गिरीश ने महिला को पूरे घर में घसीटा उसे लातें और चाकू मारें। फिर उसे किचन में धकेल दिया। जहां उसने हमला जारी रखा। पीड़ित परिवार ने बताया कि सावंत ने पहले अंजलि को मारने की धमकी दी थी।

Related Post