Latest News

आज वैशाख कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

Neemuch headlines April 30, 2024, 7:28 am Technology

राष्ट्रीय मिति वैशाख 10, शक संवत 1946, वैशाख कृष्ण षष्ठी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 18, शव्वाल 20, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 अप्रैल सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि प्रातः 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 09 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग रात्रि 10 बजकर 24 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 07 बजकर 06 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 37 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा। आज सप्तमी तिथि का क्षय।

सूर्योदय का समय :-

सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 7 बजकर 13 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 15 मिनट से 4 बजकर 58 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 31 मिनट से 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 40 तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 16 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 7 बजकर 7 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक।

दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 20 मिनट से 9 बजकर 13 मिनट तक।

इसके बाद 11 बजकर 14 मिनट से 11 बजकर 57 मिनट तक।

भद्राकाल का समय सुबह 7 बजकर 5 मिनट से शाम में 6 बजकर 28 मिनट तक।

आज का उपाय :-

मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करने के बाद किसी जरूरतमंद को भोजन अवश्य कराएं।

Related Post