Latest News

वृषभ तुला और कुंभ राशि के लिए लाभकारी दिन, गुरु आदित्य योग का मिलेगा शुभ लाभ जानिए आपका आज का राशिफल

Neemuch headlines April 28, 2024, 8:03 am Technology

​मेष राशि :-

आज सेहत का ध्यान रखें आज मेष राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अधिक कठिन हो सकता है। आज का दिन आपके जीवन में कई तरह की उलझन परेशानी को लाने वाला हो सकता है इसलिए जो भी काम करें वह बहुत ही ध्यान से और सावधानी पूर्वक करे। आज आपको अपने अधिकारों को लेकर कुछ विवादों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि आज आपको थोड़ी थकान और कुछ दर्द का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुरानी समस्या भी आज आपकी उभर सकती है। वैसे आज आपको पिता और पिता पक्ष से लाभ मिल सकता है। धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी और सम्मान पाएंगे। आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिवजी का जलाभिषेक करना लाभप्रद रहेगा।

वृषभ राशि :-

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अपने जीवन में नए रिश्तों की शुरुआत करने का अवसर मिलेगा। कुछ नए लोगों से आपकी पहचान हो सकती है। अगर आप शादी के बारे में सोच रहे हैं तो आज इस मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है, जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तेदारों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप नई चीजें खरीद सकते हैं जिससे आपके रहन सहन का स्तर बेहतर होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आप नई जगहों से ज्ञान प्राप्त करने का प्रयास करेंगे और अपना ज्ञान दूसरों के साथ साझा भी कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में लाभ से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

मिथुन राशि :-

वालो के लिए कुछ तनाव भरा रह सकता है। आपको आज कई मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी संबंधी की मदद के लिए आज आपको आगे आना होगा। आपको धैर्यपूर्वक और लगातार काम करने की आवश्यकता होगी तभी आपके कुछ अटके काम बन पाएंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। आपको अपने काम पर ध्यान देने के साथ-साथ अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का भी प्रयास करना चाहिए नहीं तो उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा के मामले में मिथुन राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको अपना बजट संभालकर चलना होगा। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में चने की दाल और गुड़ पीले कपड़े में बांधकर चढ़ाएं।

कर्क राशि :-

वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और मंगलकारी रहने वाला है। आज आपको काम में खूब सफलता मिलेगी और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आप आज सुबह से ही अपने काम को निपटाने के लिए सक्रिय नजर आएंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों में सफलता मिलने से आपको बहुत सम्मान मिलेगा। आज आप अपने लिए भौतिक सुख सुविधाओं के साधनों की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने और उनके साथ ढेर सारी खुशियां साझा करने का मौका मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका प्रेमपूर्ण समय बीतेगा। छोटी दूरी की यात्रा का योग भी आज बना हुआ है। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

सिंह राशि :-

के सितारे बताते हैं कि आज आपको कई मामलों में उलझन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए नहीं तो धोखा मिल सकता है। आज आपको हर बात पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है, शांति पूर्वक स्थिति को समझना देखना आपके हित में रहेगा। क्रोध की वजह से आपका काम बिगड़ सकता है इसलिए आज वाणी और व्यवहार को भी संयमित रखने की जरूरत है। कोई मित्र या पूर्व परिचित आपके काम आ सकता है। शाम का समय आज आपका मनोरंजन में बीतेगा। रुचिकर खानपान का भी आज आप आनंद लेंगे। माता पिता से दूर रहते हैं तो आज परिवार से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज भाग्य 68% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाएं।

कन्या राशि :-

वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सतर्क और सावधान रहना होगा। आज आपके खर्चे बढ़ सकते हैं जिसके कारण आपका बजट प्रभावित हो सकता है। किसी निकट संबंधी की सेहत को लेकर भी आज आपको चिंता हो सकती है। इसलिए मानसिक रूप से मजबूत रहने का प्रयास करें। योग ध्यान करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जो लोग प्रतियोगिता परीक्षा में आज शामिल हो रहे हैं उन्हें आज राशि स्वामी बुध का शुभ आशीर्वाद प्राप्त होगा। बिजनस करने वाले जातकों की आज अच्छी कमाई हो सकती है। ज्वेलरी और वस्त्रों के कारोबारी विशेष रूप से आज कमाई कर पाएंगे। आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और घी का दीप दिखाएं।

तुला राशि :-

वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। राशि से तीसरे भाव में चंद्रमा का गोचर आज आपको भाई बहनों से लाभ और सहयोग दिलाएगा। आज आपको अपने काम में बड़ी सफलता भी मिल सकती है। आपको अपने कार्यस्थल पर अपने प्रतिद्वंद्वियों को आज मात देने में सफलता मिलेगी। बिजनस में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। आज आपको अपना कोई शौक पूरा करने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी और बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिता सकते हैं। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास भी आज सफल होगा। साहसिक निर्णय से आज आपको फायदा मिलेगा। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

वृश्चिक राशि :-

आज सितारे बताते हैं कि आपके खर्चों में आज बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकता है। कामकाज को लेकर दिन उलझन और मेहनत से भरा है। किसी बिजली के उपकरण में खराबी आने से आपको परेशानी होगी और धन भी खर्च करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन सामान्य रहेगा। आपका जीवनसाथी क्या कहता है, उसे ध्यान से सुनने की कोशिश करें नहीं तो परेशानी होगी। लव लाइफ के मामले में आज का दिन अच्छा, आप आज प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। आज आपके खर्चे अधिक हो सकते हैं लेकिन खुशी के आगे आप आज खर्च की परवाह नहीं करेंगे। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं।

धनु राशि:-

आज का राशिफल बताता है कि आपको अपने जीवन में कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में आज आपका जीवनसाथी के साथ किस न किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। किसी पारिवारिक विषय को लेकर आज आप उलझन में रह सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि क्रोध पर काबू रखें और सोच विचार कर बोलें नहीं तो छोटी सी बात भी बड़ी हो सकती है। आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य के मामले में आपको मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है। अपने पसंदीदा शौक को पूरा करने में कुछ समय बिताने से आज आपका मानसिक तनाव कुछ कम होगा। आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। आज भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

मकर राशि :-

आज रविवार का दिन मानसिक तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उलझन भरा रह सकता है। आज आप सामान्य से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। आपको आज अपने कामकाज में सफलता पाने के लिए खूब परिश्रम करना होगा। आपके ऊपर आज कोई नई जिम्मेदारी आ सकती है जिसकी वजह से भी आज आप चिंतित रह सकते हैं। मकर राशि वालों के लिए सितारे कहते हैं कि आज आपके कुछ नए संबंध भी बन सकते हैं। कुछ नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में आज आपको सफलता मिलेगी। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें और मांस मदिरा के सेवन से परहेज रखें। आज जोखिम लेना भी नुकसानदायक हो सकता है। आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।कुंभ राशि :-

आज बहुत अच्छा रहेगा। आपको ख़ुशी और सफलता का अनुभव होगा। आपके जीवन में नए रिश्ते बन सकते हैं जो आपको भविष्य में लाभ दिलाएगे। आज आपका मन उत्साह से भरा रहेगा और आप नए उत्साह के साथ अपने काम को पूरा करेंगे। आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका भी मिल सकता है, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। पैसों के मामले में भी आज आपको फायदा हो सकता है और आप अपनी शौक की चीजों की आज खरीदारी कर सकते हैं। जो लोग घर बनवाने या घर खरीदने की कोशिश में लगे हैं उनके लिए आज का दिन सपनों को पूरा करने वाला रहेगा। आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। आज दुर्गा चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

मीन राशि :-

के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और आप पर देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। आपकी सारी मेहनत और प्रयास आज आपको सकारात्मक परिणाम देंगे। लेकिन आज आपको अपनी भाषा पर नियंत्रण रखना होगा और सोच-समझकर अपने विचार व्यक्त करने होंगे नहीं तो आपके कुछ करीबी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज सहकर्मियों और मित्रों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शाम को आप अपनों के साथ समय बिता सकते हैं और खुशियां बांट सकते हैं। आज आपको अपने मनोरंजन के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों को आज वैवाहिक जीवन का सुख और आनंद मिलेगा। बच्चों से भी आज आपको सहयोग प्राप्त होगा। आज आप जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए भी ले जा सकते हैं। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और सूर्य को जल अर्घ्य दें।

Related Post