मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 10वीं में अनुष्का अग्रवाल और 12वीं के विज्ञान वर्ग में अंशिका मिश्रा ने किया टॉप

Neemuch headlines April 24, 2024, 9:14 pm Technology

भोपाल 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए ताजा अपडेट है। मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 24 अप्रैल बुधवार को शाम 4 बजे घोषित कर दिया है। बोर्ड पिछले डेढ़ महीने से रिजल्ट्स को लेकर तैयारियां कर रहा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इसे लेकर जानकारी दी है। 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने किया टॉप मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा में अनुष्का अग्रवाल पुत्री जय प्रकाश अग्रवाल ने 500 में से 495 अंक लाकर स्टेट टॉप किया है। अनुष्का अग्रवाल ने मंडला जिले के ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडिया स्कूल से पढ़ाई की है। वहीं 10वीं में तीन विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जिसमें कटनी जिले कीरेखा रेबारी पुत्री लाडू रेबारी पुत्री लाडू रेबारी, आगर मालवा की इश्मिता तोमर पुत्री अभय सिंह तोमर, रीवा की स्नेहा पाटिल पुत्री धीरमणि पटेल ने 493 अंक लाकर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि सतना जिले के सौरभ सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह ने 492 अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

Related Post