मतदान केंद्रों पर रवाना हुए मतदानकर्मी, 15000 से ज्यादा कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी, कुल इतने हैं मतदाता

Neemuch headlines April 18, 2024, 6:15 pm Technology

जबलपुर लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल यानी कल होने वाला है। पहले चरण में ही जबलपुर लोकसभा सीट पर भी मतदान होगा।

जबलपुर में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके लिए जिले की मतदाता कल मतदान करेगी। वहीं चुनाव संपन्न कराने के लिए मतदानकर्मी रवाना हो गए हैं। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना की मौजूदगी में जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्विद्यालय में आज गुरूवार को चुनाव सामग्री का वितरण किया गया। बनाए गए कुल 2,139 मतदान केंद्र जबलपुर लोक सभा सीट पर इस बार कुल 19 उम्मीदवार मैदान में है। 19 अप्रैल को होने वाली वोटिंग के लिए कुल 2,139 मतदान केंद्र बनाए गए है। जबलपुर लोकसभा सीट पर मतदाता की बात करें तो कुल 18,94,304 मतदाता हैं, जिनमें से 9,61,997 पुरुष मतदाता, जबकि 9,32,212 महिला मतदाता एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 95 है। पहली बार जुड़ने वाले मतदाताओं की संख्या 38,459 है, वरिष्ठ मतदाता जो 85 वर्ष ज्यादा है उनकी संख्या 6,666 है। वही दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2,241 है।

भारी सुरक्षा बल किए जाएंगे तैनात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जबलपुर लोकसभा सीट पर कुल 170 सेक्टर बनाए गए हैं। जबकि वल्नरेबल मतदान केंद्र की संख्या 15 और क्रिटिकल मतदान केंद्र की संख्या 482 है। वहीं लोकसभा सीट पर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया जाएगा। 19 अप्रैल को जबलपुर लोकसभा सीट पर 8,000 से ज्यादा पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। 15,000 प्रशासनिक कर्मचारीयों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया हैं।

Related Post