जीरन पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई, 12 घंटे में मिली अपहृत बालिका, 1 आरोपी गिरफ्तार

Neemuch headlines April 13, 2024, 2:38 pm Technology

भोपाल। मध्य प्रदेश की जीरन पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने सायबर सेल नीमच के साथ मिलकर 12 घंटे में अपहृत लड़की को दस्तयाब किया है। साथ ही 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसपर पास्को एक्ट सहित कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। आइए जानते हैं विस्तार से… साइबर सेल की ली मदद दरअसल, फरियादी पिता देवीलाल नायक ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि बच्ची को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम का गठन करते हुए लड़की की तलाश शुरू कर दिया। जिसके लिए पुलिस की टीम ने साइबर सेल की मदद ली। साथ ही 12 घंटे के भीतर लड़की को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी रही सराहनीय भुमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक मनोज सिंह जादौन, उनि आर.सी. खण्डेलवाल, सउनि गोविंद सिंह, प्र.आर. प्रकाश सिनम, प्र. आर. प्रदीप शिन्दें (सायबर सेल), आर. कुलदीप सिंह (सायबर सेल), आर. लखन प्रताप सिंह (सायबर सेल), आर. सुरेश माली, आर. चालक प्रहलाद सिंह की सराहनीय भुमिका रही।

Related Post