Latest News

जयपुर में गरजीं सोनिया गांधी, लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं मोदी गवास।

Neemuch headlines April 6, 2024, 4:10 pm Technology

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं। सोनिया गांधी विद्याधर नगर में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के ऊपर हो जाने की बात सपने में भी नहीं सोची जा सकती। क्या कोई देश से बड़ा हो सकता है? जो ऐसा सोचता है उसे देश की जनता सबक सिखा देती है। दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विराजमान हैं। मोदी जी खुद को महान मानकर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को डराने धमकाने, भाजपा में शामिल कराने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विराजमान हैं। मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे... और अधिक दिखाएं सोनिया गांधी ने कहा कि हमारा देश पिछले दस साल से एक ऐसी सरकार के हवाले है जिसने बेरोजगारी, मह आर्थिक संकट, असमानता व अत्याचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राजस्थान में किसान परेशान हैं। हजारों लोग सुसाइड कर रहे हैं। लेकिन PM मोदी यहां आकर कहते हैं- 370 हटा दिया, इस बात का यहां के लोगों से क्या वास्ता है? मोदी जी, ये बताइए आपने किसानों के लिए क्या किया? क्या फर्टिलाइजर के दाम कम कर दिए? क्या पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर दिए? उन्होंने कहा कि हमारी जो 5 न्याय गांरटी है, उसके तहत हम 25 गारंटी दे रहे हैं। हमारी सरकार आई तो हम सभी गांरटी पूरा करेंगे। हमारी सरकार आई तो हम सभी गांरटी पूरा करेंगे। हम मोदी जी की तरह झूठ नहीं बोलते हैं। जैसे PM मोदी ने कहा था... - हर साल 2 करोड़ नौकरियां दूंगा - काला धन लाकर सबके खाते में 15-15 लाख रुपए दूंगा - किसानों की आय दोगुनी... और अधिक दिखाएं वहीं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है और गरीबों की कोई सुनवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक खोखली दुनिया, खोखले संसार में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी एक खोखले संसार एक खोखली दुनिया में रह रहे हैं। गाजे बाजे में, शोहरत में आपको सिर्फ अच्छा अच्छा दिखता है, बड़ी-बड़ी ईवेंट बाजी दिखती है, सच्चाई छिपाने के लिये है यह और जितने भी प्रयास हैं वो सिर्फ सच्चाई छुपाने के लिए हैं।

Related Post