नीमच। नीमच शहर में दिनांक 03.04.2024 बुधवार को जिला कलेक्टर दिनेश जैन के निर्देशन, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुरुप्रसाद , डिप्टी कलेक्टर एवम प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री मयूरी जोक स्वीप नोडल अधिकारी के मार्गदरशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 रेडक्रॉस वृद्धाश्रम नीमच में दिव्यांग / वृद्धजन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे रेडक्रॉस वृद्धाश्रम नीमच के वृद्धजनों ने बड़चड़ कर हिस्सा लिया व नीमच जिले के सभी वृद्धजनों को मतदान करने हेतू अपील भी की जिसमे जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के प्रशानिक अधिकारी श्रीमती अभिलाषा वर्मा, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट भूरालाल अहीर, रेडक्रॉस वृद्धाश्रम के केयर टेकर हरीश नागदा, वृद्धजन मतदाता उपस्थित रहे।