महाराज श्री के प्रवचन से प्रभावित 100 से अधिक जैन महिला पुरुषो ने रात्रि भोज को त्यागा

संजय नागौरी April 2, 2024, 8:53 am Technology

दड़ौली। जावद तहसील के दड़ौली ग्राम में 100 से अधिक जैन महिला पुरुष कल भगवान ऋषभदेव की जयन्ति पर रात्रि भोजन नही करेंगे। दिनांक 01 अप्रैल को प्रवचन के दौरान 53 लोगो ने व्यसन के त्याग का भी संकल्प लिया। यह संकल्प जैन संत आदित्यमुनि जी, मारासह्ब के समक्ष लिया। ग्राम में साधुमार्गी जैन संघ आचार्य श्री रामलाल जी मारासाहब, उपाध्याय प्रवर राजेश मुनि जी मारासाहब के सु शिष्य श्री आदित्यमुनि जी, श्री अटल मुनि जी, श्री उदित मुनि जी मारासहब दस दिवस से यहां विराजमान है। रोज यहां पर हो रहे प्रवचनों में बड़ी संख्या में जैन अजैन प्रवचन में शामिल होकर धर्म लाभ ले रहे है। संत श्री आदित्य मुनि जी का गांव में नागोरी परिवार में ननिहाल और अटल मुनि जी का ससुराल है।आपके प्रवचनों से प्रेरित होकर सर्व धर्म समाज के 53 लोगो ने व्यसन मुक्ति का संकल्प लिया।महाराज श्री की प्रेरणा से भगवान ऋषभ देव जी की दीक्षा दिवस आज मंगलवार को 100 से अधिक लोगो ने रात्रि भोजन त्याग का भी संकल्प लिया।

Related Post