नीमच। नीमच शहर में नारकोटिक्स विभाग ने अफीम तोल का कार्य पिछले 2 दिन से प्रारंभ किया जिसमे जिले के 186 गावो का तोल किया जायेगा।
नारकोटिक्स अधिकारी श्री पीपल ने बताया की 186 गावो के कुल 3722 पट्टाधारी किसान अपना अफीम तोल करवाने कनावटी स्थित टूरिस्ट मोटल पर पहुचेंगे। आपको बता दे की 3 दिन से चल रही अफीम तोल की कार्यवाही में अभी तक 43 गावो के 1184 पट्टाधारी किसानो ने अपनी अफीम का तोल करवाया है।
नारकोटिक्स विभाग को इस तोल में कुल 8673.310 किलो ग्राम अफीम प्राप्त हुई है। इस क्रम में कल दिंनाक 01 अप्रैल को 38 गावो के 565 अफीम किसानो का अफीम का तोल होगा।
जानकारी के अनुसार प्रतिदिन होने वाले अफीम तोल में सीपीएस पद्धति वाले किसानो के अफीम डोडे दिनांक 10 अप्रैल से 19 अप्रैल तक तक इसी सेंटर पर जमा होंगे जिसमे 200 गावो से लगभग 2486 सीपीएस पट्टाधारी किसान अपने डोडे जमा करवाएंगे।
नारकोटिक्स विभाग की गाइड लाइन के अनुसार लगभग 8 इंच तक कटे हुए डोडे यहाँ जमा होने जिसमे सेंट्रल नारकोटिक्स विभाग द्वारा जारी सूचि अनुसार सभी अफीम क़्रषको को ऑनलाइन पैसा सीधे उनके खातो में मिलेगा। वही सुबह 5 बजे से होने वाले अफीम तोल में अफीम तोल केंद्र टूरिस्ट मोटल पर टेंट लगाकर किसानो के लिए कूलर और पानी की व्यवस्था की गयी है।