घर की छत से 50 वर्षीय व्यक्ति असन्तुलित होकर गिरा, घायल व्यक्ति नीमच जिला चिकित्सालय रेफर

श्रीपाल बघेरवाल March 26, 2024, 12:45 pm Technology

कुकड़ेश्वर। कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव लसूडिया आंतरी में सोमवार रात्रि में एक 50 वर्षीय व्यक्ति अपने ही घर की छत से असंतुलित होकर नीचे गिर गिरे जिसकी वजह से वे गभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों को जानकारी मिलते ही उनके द्वारा घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से मनासा के शासकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नीमच रेफर कर दिया। जहा उनका इलाज जारी है।

Related Post