मनासा में पोरवाल समाज ने धूमधाम से मनाई राजा टोडरमल जी की 423 वीं जन्मजयंती

देशराज सहगल March 19, 2024, 12:04 pm Technology

मनासा। मंदिरो की नगरी मनासा में पोरवाल समाज ने समाज के आराध्य देव श्री राजा टोडरमल जी महाराज की 423 वी जन्म जयंती बड़ी ही धुमधाम से मनाई। इस दौरान पोरवाल समाज के जांगड़ा पोरवाल समाज और युवा समाज संगठन में महिला पुरुष बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और भगवान् टोडरमल जी की विशाल शोभायात्रा निकाली गयी।

निकाला गया। यह शोभायात्रा दोपहर लगभग 3.30 बजे रामपुरा नाका से प्रारंभ होकर सदर बाजार, बस स्टेड, नीमच नाका होते हुए वर्धमान धर्मशाला पहुंची। जहां महाआरती के पश्चात सभी समाझजनो का सहभोज आयोजन किया गया। इस दौरान पोरवाल समाज, पोरवाल युवा संगठन, पोरवाल महिला मंडल ने शोभायात्रा मे सहभागिता कर भव्य आयोजन करते हुए समाजिक एकता कर परिचय दिया।

Related Post