कुकड़ेश्वर। श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की पावन नगरी कुकडेश्वर में पोरवाल समाज द्वारा अपने आराध्य देव श्री राजा टोडरमल जी का जन्म कल्याण महोत्सव बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम पूर्वक मनाया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पोरवाल समाज के आराध्य देव श्री टोडरमल जी की जयंती पर आज 18 मार्च सोमवार को भगवान लक्ष्मी नाथ (गड़िया)मंदिर पर लक्ष्मी नाथ जी की पूजा अर्चना पूजा कर भव्य रुप से टोडरमल जी की सवारी सजाकर बैंड बाजो एवं ढोल के साथ जुलूस के रूप में दोपहर 2:00 बजे निकला जिसमें पुरुष श्वेत वस्त्र एवं महिलाएं केशरिया परिधान में नाचते गाते हुए नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकला वहीं चल समारोह एवं राजा टोडरमल जी का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत अभिनन्दन किया गया। चल समारोह जैन मंदिर, भावसार मंदिर, नीमचोक, भटवाड़ा मौहल्ला, बस स्टैंड होते हुए ब्राह्मण धर्मशाला पहुंचा जहां महिलाओं द्वारा फाग उत्सव समारोह पश्चात महा आरती प्रसादी व सामुहिक सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन संपन्न हुआ।