नीमच। नामदेव महिला मंडल नीमच जिला इकाई ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे क़िलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रंगों का त्योहार होली पर्व फाग महोत्सव फूलों की होली और भजन कीर्तन के साथ मनाया। फाग महोत्सव में महिलाओं ने आज बिरज में होली है रसिया ....होली खेलो रंग और गुलाल से.. रंग मत डालो रे सांवरिया रुक जा ओ राधे रानी रुक जा, सांवरिया तू इतना ना कियो श्रृंगार नजर तोहे लग जाएगी आदि भजनों पर समूह नृत्य भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महिलाओं ने राधा कृष्ण की झांकी सजाकर महारास कर फाग महोत्सव का आयोजन भी किया। कृष्ण का अभिनय शिवांश नामदेव और शविर्ल नामदेव ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महिला मंडल की शीला बुला, संतोष झांकल, हेमलता रिगल, सविता लुहारिया, संध्या झांकल, सुनीता रीगल, शानू ठाडा, सोनिया झांकल, दिव्या बुला, उषा झांकल, पिंकी झांकल, कांता झांकल, रतन देवी, उर्मिला ऊंटवाल, गीता देवी, रतन देवी, आदि महिलाओं ने साथ मिलकर रंग और गुलाल और फूलों से होली खेलकर फाग महोत्सव होली के भजन कीर्तनों के साथ होली नृत्य के साथ मनाया।
कार्यक्रम का संचालन संतोष लुहारिया हेमलता नामदेव ने किया तथा आभार श्रीमती शीला बुला ने व्यक्त किया।