नीमच। जिसके पास भक्ति होती है उसके पीछे पूरी दुनिया होती है इसलिए मोह माया में पड़ने के बजाय भगवान की भक्ति करे।भगवान से बीमा करने का फायदा जीवन साथ भी और जीवन के बाद भी होता है इसलिए सदैव ईश्वर स्मरण करते हुए जीवन को आनंद से जीना चाहिए। जहां पर गाय का पूरा कुल निवास करता है वहां 33 करोड़ देवी देवता व गोपाल का वास होता है।
राम के स्मरण बिना जीवन का कल्याण नहीं होता है। यह बात साध्वी विष्णु प्रिया जी महाराज ने कही।वे श्री भागेश्वर मंदिर आश्रम समिति के तत्वाधान एवं बाबा छत्तु राम के पुण्य स्मरण दिवस के पावन उपलक्ष्य में आयोजित श्री राम कथा एवं पाठ के मध्य आयोजित धर्म सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भौतिकवादी दिखावा है जो हमारी सनातन संस्कृति को समाप्त कर रहा है। भौतिकवादी दिखावे का त्याग कर जीवन में परमात्मा की भक्ति में लीन होना चाहिए तभी जीवन का कल्याण हो सकता है। संत दर्शन से जीवन में जीते जी मोक्ष हो जाता है। पाप कर्म दोष से बचना चाहिए नहीं तो हमें पाप के कारण दुःख भी मिलता है। जीवन के मन में सुधार होगा तो भगवान स्वीकार कर लेगा। तुलसी के पौधे की जगह मनी प्लांट, गाय की जगह पालतू कुत्ते ने ले ली है इसीलिए कलयुग में हर परिवार दुःखी है। जहां तुलसी रहती है वहां भगवान की दृष्टि रहती है और जहां गाय पाली जाती है वहां 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। हरि अनंत हरि कथा अनंत होती है। हरि सर्वत्र व्यापक समान रूप से रहते हैं। साध्वी श्री ने श्रीरामजी, जालंधर, जय विजय, मनु शत्रुपा, रावण कुम्भकरण, विभिषण, तुलसीदास, अयोध्या, रघुकुल, राजा दशरथ पुत्रेष्टी यज्ञ, राम जन्म, ताड़कासुर, मारिच और सुबाह राक्षक वध, सीता स्वयंवर, अर्थ, धर्म, मोक्ष, काम, देवी अहिल्या, ऋषि गौतम विश्वकर्मा, श्रीराम ब्रह्मा, विष्णु आदि विषय का वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया।
भागेश्वर महादेव मंदिर समिति आयोजन पदाधिकारीयों द्वारा श्री राम कथा प्रवक्ता साध्वी विष्णु प्रियाजी महाराज साहब का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्री राम कथा प्रचार प्रसार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पत्रकार अर्जुनसिंह जायसवाल का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। श्रीराम कथा में समिति के गुरमुख दास दादवानी, नोतन दास दादवानी, मनोहर मोटवानी, पूज्य सिंधी पंचायत के मुखी मनोहर अर्जनानी, परमानंद पारवानी, सोनु आहुजा, रुपचंद भागवानी, रमेश अंदानी, विजय मोटवानी, पूजा केवलानी अरुणा तलरेजा, लाजवंती अंदानी, दिलीप लालवानी, पूज्य सिंधी पंचायत महिला संगठन की अध्यक्ष पूजा केवलानी, पूर्व अध्यक्ष अरुणा तलरेजा, मधु केवलानी, पूर्व पार्षदआकांक्षा जीतु तलरेजा, नीतू मेघवानी, कविता मंगवानी, कोमल भागवानी, सपना लालवानी, मीना रोहिडा, दादलानी, नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से श्रदालू भक्त सहभागी बने।