Latest News

सिंगोली नगर परिषद का वर्ष 2024-25 के लिए बजट बैठक सम्पन्न हुई

प्रदीप जैन March 10, 2024, 6:27 pm Technology

परिषद की प्रस्तावित आय सोलह करोड़ छह लाख इकतालिस हजार तीन सौ चौवन रूपए ओर प्रस्तावित व्यय सोलह करोड़ आठ लाख दस हजार छह सौ इकतालिस रूपए होगा

सिंगोली। स्थानीय नगर परिषद की बजट बैठक विगत 7 मार्च को नगर परिषद कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसमे वर्ष 2024-25 का अनुमानित बजट सर्वानुमति से पास हुआ। बजट मे प्रस्तावित आय सोलह करोड़ आठ लाख इकतालिस हजार तीन सौ चौवन रूपए बताई गई वही व्यय मे सोलह करोड़ आठ लाख दस हजार छह सौ इकतालिस रूपए बताए गए तथा तीस हजार सात सौ तेरह रूपए की शुद्ध बचत बताते हुए बजट पास किया गया। मिली जानकारी के अनुसार जो कार्य नगर परिषद द्वारा होना है इसमे 3 करोड रुपए अमृत योजना के घटक कार्य, विशेष निधी से आऐ 1 करोड़ रुपए से नगर का विकास कराया जाएगा इसके अलावा 50 लाख रुपए के विभिन्न वार्डो मे सी सी रोड ओर नालियो का निर्माण, 75 लाख रुपए से देव तलाई के पास गार्डन का निर्माण, काया कल्प योजना के तहत 50 लाख के निर्माण, रास्ते सड़क निर्माण के लिए 35 लाख रुपए, 25 लाख रुपए से दुकाने निर्माण,10 लाख रुपए पानी टेंकर क्रय और बोरवेल खनन, 5 लाख रुपए चौराहा विकास ओर सौन्दर्यीकरण एवं मूर्ति स्थापना मे लगाए जाऐगे। हर वर्ष की भांती पानी परिवहन पर होगे लाखो खर्च :- ग्रीष्म ॠतु मे पेयजल संकट से निपटने ओर उसका स्थाई समाधान नही होने से लाखो रूपए का खर्च पेयजल परिवहन पर हर वर्ष होता है जो विचारणीय है नगर परिषद के कर्ता धर्ता को इस पर ध्यान देना चाहिए इनके अलावा :- 25 लाख रुपए का फिनाइल, 10 लाख रुपए पेयजल परिवहन मे, 15 लाख रुपए टेक्टर संधारण (किराये) मे 10 लाख रुपए सार्वजनिक प्रर्दशनी एवं मेले मे 10 लाख रुपए पानी टेंकर क्रय करने मे 5 लाख रुपए स्वागत सत्कार मे खर्च किए जाऐगे। बजट बैठक मे ये रहे उपस्थित :- नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड, सीएमओ राजकुमार ठाकुर, पार्षद कमल शर्मा, राजेश भण्डारी, जीवन बलाई, सुनिल सोनी, अंतिम बाला शर्मा, लता शर्मा, पारीबाई सुतार, लिना सेन, फरीदा बी, ओर पार्षद प्रतिनिधी सत्तार ठेकेदार बैठक मे उपस्थित थे।

Related Post