Latest News

देव संजीवनी वेलफेयर फाऊंडेशन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माताओ और बहनों को करेंगे सम्मानित 10 मार्च को नीमच में हो रहा भव्य आयोजन

श्रीपाल बघेरवाल March 9, 2024, 10:10 pm Technology

नीमच। सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था देव संजीवनी वेलफेयर फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से स्वरोजगार के लिए माताओ और बहनों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। इस दौरान लगभग 10,000 से अधिक माता बहनों को विभिन्न प्रकार के स्वरोजगार के प्रशिक्षण इस संस्था के द्वारा करवाए गए हैं।

जिसमें सिलाई प्रशिक्षण, मेहंदी, ब्यूटी पार्लर सहित घरेलू उपयोगी वस्तुओं के निर्माण के प्रशिक्षण करवाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य संस्था द्वारा किया गया है। इस दौरान संस्था ने विभिन्न आयोजन कर कई जगहों पर माताओ और बहनों को सम्मानित भी किया है। संस्था के संस्थापक डॉ देव ने बताया की इसी क्रम में वेलफेयर फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिनांक 10 मार्च 2024 रविवार को नीमच शहर के स्थानीय बारादरी भवन पर एक भव्य आयोजन रखा है। इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नीमच जिला कलेक्टर दिनेश जैन अति. कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी अरुल अरोरा, समाजसेवी विक्रम आंजना, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा, संयुक्त कलेक्टर किरण आंजना सहित नीमच और मंदसौर के वरिष्ठ जन मौजूद रहेंगे। आपको बता दे इस आयोजन में रक्तदाता, सामाजिक कार्यकर्ता, धार्मिक कार्यकर्ता, गौ सेवा के सहित लगभग 10 से अधिक समाजसेवी संस्थाओं के संस्थापकों के साथ करीब 1000 माताएं बहने कार्यक्रम में शामिल होगी।

उक्त कार्यक्रम के कवरेज हेतु जिले के पत्रकार गण सादर आमंत्रित हैं।

Related Post