भगवान श्री नर्मदेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृंगार, हुई विधिवत पूजा, चांदी का मुकुट के साथ गुम्बज पर हुई कलश स्थापना।

Neemuch headlines March 8, 2024, 9:35 pm Technology

नीमच। नीमच के स्थानीय वार्ड नं. 08 के अंतर्गत आने वाले गणपति नगर के पास त्रिमूर्ति नगर के मैदान परिसर में स्थित भगवान श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के दिन भगवान नर्मदेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृंगार किया गया।

फूलों से आकर्षक झांकी सजाई गई। साथ ही आज मंदिर के गुम्बज पर कलश स्थापना की गयी। साथ ही भगवान को चांदी का मुकुट चढ़ाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर पर आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई। सुबह 4 बजे से भक्तों का आना शुरू हुआ जो देर रात्रि तक चलता रहा। भगवान महादेव को खुश करने भक्तों ने कई जतन किये। खास बात यह रही कि यहां प्रतिदिन ढोल मजीरे, ताशे के साथ आरती होती है महाशिवरात्रि के दिन सुबह 5 बजे वे सांयकाल विशेष आरती की गई। पंडित श्री दावरे द्वारा पूजा अर्चना की गई। रात्रि में दुर्गा महिला मण्डल की सदस्याओं द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

Related Post