महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दिन पूर्व नगर में निकली भव्य शाही सवारी और वाहन रैली

महावीर चौधरी March 7, 2024, 9:28 pm Technology

रामपुरा। रामपुरा नगर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में कल ऐतिहासिक रूप से शाही सवारी निकाली जाएगी। जिसकी पूर्व संध्या पर आज नगर में विशाल वाहन रैली समिति द्वारा निकाली गई, जो सायं 5:00 बजे स्थानीय चेना माता कुशला माता मंदिर नाका नंबर 2 से प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई काल भैरव मठ मंदिर पहुंची जहां महा आरती के साथ वाहन रैली का समापन हुआ। वाहन रैली का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया वाहन रैली में जहां नारी शक्ति पैदल चलकर, दो पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहनों में भारी संख्या में एकत्रित होकर वाहन रैली की शोभा बढ़ा रही थी वहीं युवा वर्ग ने भी बड़े उत्साह के साथ सम्मिलित होकर वाहन रेली को सफल बनाया।

Related Post