Latest News

सिंगोली मे पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न

प्रदीप जैन March 3, 2024, 7:42 pm Technology

पुलिस के काम ऐसे हो जिससे आम जन मे विश्वास हो ओर अपराधियो मे भय हो-

जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम जनता और पुलिस के बीच संवाद ही अपराधो पर लगाम है- एसडीपीओ वैशाली एस

सिंगोली। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पुरे प्रदेश मे पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम के तहत दिनांक 3 मार्च रविवार दोपहर 1 बजे पद्मावती सामुदायिक भवन पर सार्वजनिक रूप से पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अथिती के रूप मे भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड समाजसेवी फुलकुमार मलिक दिनेश जोशी डाक्टर मोहित उपस्थित थे।

वही पुलिस प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी बी एल भाबर और एसडीपीओ वैशाली एस विशेष रूप से उपस्थित थे। जनसंवाद कार्यक्रम मे नगर के व्यापारी गणमान्य नागरिक पत्रकार साथियो के अलावा महिलाए भी उपस्थित हुई। जनसंवाद कार्यक्रम मे बोलते हुए भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम ने कहा की पुलिस ओर पब्लिक के बीच हमेशा संवाद होना चाहिए साथ ही पुलिस प्रशासन की कार्य शेली ऐसी हो जिससे आमजन मे विश्वास और अपराधियो मे भय होना चाहिए मध्यप्रदेश सरकार की मंशा साफ है की ये सरकार जनता की सरकार है इसमे आमजन को किसी प्रकार की कोई परेशानी नही होना चाहिए हमारे यहां की पुलिस अच्छा काम कर रही फिर भी यदी हमारे आसपास कोई भी अपराधिक गतिविधीयाथ होती है तो उसकी जानकारी पुलिस को देकर हमे हमारे कर्तव्य का निर्वाहन करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने नगर मे हर रोज खुलेआम हो रहे नशे के व्यापार पर लगाम लगाने की बात के साथ ही पुलिस स्टाॅक की कमी को दूर करने की बात कही। जनसंवाद मे फुलकुमार मलिक मोतीलाल धाकड चन्द्रप्रकाश सोनी मेहबूब मेव पार्षद राजेश भण्डारी अतुल मेहर सुनिल नागोरी दिनेश जोशी सुरेश जैन भाया ने अपने विचार व्यक्त किए।

पुलिस प्रशासन की ओर से बोलते हुए एसडीपीओ वैशाली एस ने बताया की बहुत सारे अपराध को तो हम लोग आगे रहकर बढावा दे देते जैसे छोटी उम्र मे अपने बच्चो को वाहन चलाने को देना एन्ड्रोएड मोबाइल देना जैसे काम हमे नही करना चाहिए तथा छोटे बच्चे के स्कूल वाहन चालक के नम्बर हमारे पास होना चाहिए जैसी छोटी छोटी बाते का ध्यान रखने से हम अपराधो पर लगाम लगा सकते है। थाना प्रभारी बी एल भाबर ने भी कहा पुलिस हमेशा आपके सहयोग के लिए तत्पर रहती है आप हमसे बिना किसी भय के संवाद करे और अपनी जो भी परेशानी है हमे बताऐ हम हर संभव मदद करने का प्रयास करेगे।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश माहेश्वरी ने किया।

Related Post