रामपुरा। रामपुरा नगर में आज रविवार को मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया एवम पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आज सभी थाना मुख्यालय पर बैठक पुलिस जन संवाद के रूप आयोजित की गई। इसी कड़ी में आज रामपुरा थाना परिसर में दोपहर 2 बजे पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे मनासा एस.डी.ओ.पी.विमलेश उईके,थाना प्रभारी विपिन मसीह,मुख्य न.पा. अधिकारी के.एल. सूर्यवांशी, न.पा.अध्यक्ष प्रतिनिधी जितेंद्र जागीरदार की उपस्थिति मैं जन संवाद का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मनासा एसडीओपी विमलेश उईके ने मध्य प्रदेश सरकार एवम पुलिस प्रशासन के मंशानुरूप यह जनसंवाद आयोजित की जा रहा है। जिसमें नगर की जनता को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो और किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इस हेतु आपके परामर्श एवं समस्या के निराकरण हेतु यह कार्यक्रम आयोजित है।
नगर में अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रत्येक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु नगर परिषद एवं जनसहयोग की अपेक्षा है इस हेतु नगर परिषद एवं जन सहयोग से नगर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने हेतु चर्चा हुई, इस अवसर पर इस्लाम जमात के पदाधिकारी गण, नगर के गणमान्य नागरिक गण, सभी विभागों के कर्मचारी अधिकारी गण एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे।