भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शक्ति वंदन, महिला स्व-सहायता समूह (एन.जी.ओ.) संपर्क अभियान का सम्मान समारोह आज

Neemuch headlines February 26, 2024, 8:26 am Technology

नीमच। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, प्रदेश संयोजक डॉ लता वानखेड़े के निर्देशानुसार दिनांक 26 फरवरी 2024 सोमवार को दोपहर 2.00 बजे फ्यूचर प्राइड स्कूल नीमच सिटी पर विधानसभा का शक्ति वंदन महिला स्व सहायता समूह संपर्क अभियान अंतर्गत सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। जिसमें वक्ता के रूप में नीमच मंदसौर जावरा लोकसभा क्षेत्र सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार कार्यक्रम जिला प्रभारी एंव भाजपा जिला महामंत्री सुखलाल पंवार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवंतिका जाट नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति जी चोपड़ा नगरपालिका उपाध्यक्ष रंजना जी परमाल उपस्थित रहेगें। उक्त जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल ने बताया कि जिले के समस्त भाजपा के मंडल अध्यक्ष समस्त महिला मोर्चा जिला पदाधिकारीगण एंव मंडल कार्यसमिति सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगणों से आग्रह है की नियत समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

Related Post