Latest News

आज माघ पूर्णिमा स्नान, दान पुण्यकाल, जानें शुभ मुहूर्त

Neemuch headlines February 24, 2024, 8:24 am Technology

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 05, शक संवत 1945, माघ शुक्ला, पूर्णिमा, शनिवार, विक्रम संवत 2080। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 12, शब्बान 12, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 फरवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि सायं 06 बजे तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 21 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग अपराह्न 01 बजकर 34 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। बव करण सायं 06 बजे तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार :-

माघ-पूर्णिमा, माघ स्नान समाप्त, श्री गुरु रविदास जयंती, श्री ललिता जयंती।

सूर्योदय का समय : -

सुबह 6 बजकर 51 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय :-

शाम 6 बजकर 17 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त :-

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 2 मिनट तक।

विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 29 मिनट से 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 59 तक।

गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 40 मिनट तक।

अमृत काल सुबह 8 बजकर 17 मिनट से 9 बजकर 43 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :-

राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक।

दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।

सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।

दुर्मुहूर्त काल सुबह 6 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक।

आज का उपाय :-

शनि चालीसा का कम से कम 11 बार पाठ करें।

Related Post