Latest News

14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे? जानें इसके पीछे छिपा इतिहास

Neemuch headlines February 14, 2024, 7:19 am Technology

फरवरी का महीना प्यार करने वाले हर दिल के लिए बेहद खास होता है। इस महीने का लव बर्ड्स बड़ी बेसब्री से पूरे साल इंतजार करते हैं। यही वो महीना होता है जब दुनियाभर में 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे का जश्न मनाया जाता है। जी हां जल्द ही 7 फरवरी (रोज डे) के साथ वैलेंटाइन वीक की शुरूआत होने वाली है, जो 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ खत्म होगी। वैलेंटाइन डे पर लोग अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें गिफ्ट्स देते हैं, उनके साथ घूमने का प्लान बनाकर उन्हें सरप्राइज देते हैं। ये बात तो हर कोई जानता है, लेकिन क्या आप यह भी जानते हैं आखिर 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन्स डे?

आखिर कौन थे सेंट वैलेंटाइन?

आइए जानते हैं आखिर क्या है वैलेंटाइन डे का इतिहास और उसे मनाने के पीछे की असल खूबसूरत कहानी।

कैसे हुई वैलेंटाइन डे को मनाने की शुरूआत ?

दुनियाभर में हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। जिसकी शुरूआत रोम के राजा क्लॉडियस के समय में हुई। कहा जाता है कि उस वक्त रोम में एक पादरी थे, जिनका नाम सेंट वैलेंटाइन था। वैलेंटाइन डे की ये कहानी उन्हीं के प्यार और बलिदान को समर्पित हैं। जिनके नाम पर बाद में वैलेंटाइन डे मनाने की शुरूआत हुई।

क्या है वैलेंटाइन डे का इतिहास ?

दरअसल, राजा क्लॉडियस का मानना था कि प्यार और शादी पुरुषों की शक्ति को खत्म कर देती है। अपनी इसी सोच की वजह से उन्होंने अपने राज्या में ये आदेश तक पारित कर दिया कि, राज्य के अधिकारी और सैनिक शादी नहीं कर सकते हैं। लेकिन इसके विपरीत सेंट वैलेंटाइन हमेशा से ही दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने की बात कहते थे। सेंट वैलेंटाइन को जब राजा के इस आदेश की जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। उन्होंने सेना के कई अधिकारियों और सैनिकों की शादी करवा दी। राजा को जब ये बात पता लगी तो उन्होंने 14 फरवरी 269 के दिन सेंट वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया। उनके निधन के बाद लोगों ने उनके बलिदान को सम्मान दिया और उनकी याद में वैलेंटाइन डे मनाने का फैसला किया।

पहली बार कब मनाया गया वैलेंटाइन्स डे?

वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई। दुनिया में पहली बार 496 में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया गया था। जिसके बाद पांचवी शताब्दी में रोम के पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाने का ऐलान किया। इस दिन से रोम समेत दुनिया भर में हर साल धूमधाम से 14 फरवरी का दिन वैलेंटाइंस डे के रूप में मनाया जाने लगा।

Related Post