Latest News

चॉकलेट समोसा से लेकर कोको केक तक पार्टनर के लिए बनाएं ये खास स्वीट

Neemuch headlines February 11, 2024, 8:43 am Technology

चॉकलेटी आलमंड नट्स:-

सामग्री:-

100 ग्राम सूजी,

मावा 250 ग्राम,

शक्कर 150 ग्राम,

चॉकलेट पावडर 10 ग्राम,

चारौली 10 ग्राम,

बादाम 10 ग्राम,

चॉकलेट के छोटे-छोटे टुकड़े।

विधि:-

सबसे पहले सूजी व मावा हल्का सेंकें। ठंडा होने पर शक्कर का बूरा, चॉकलेट पावडर मिलाएं। हथेली पर थोड़ा तैयार मिश्रण रखकर छोटे नारियलों का आकार दें।

बीच में एक-एक बादाम एवं चॉकलेट का टुकड़ा रख दें। चारौली सेचॉ कलेटी आलमंड नट्स को डेकोरेट करें और सर्व करें। लाजवाब

कोको केक:-

सामग्री:-

1-3/4 कप मैदा,

2/3 कप मक्खन,

1-3/4 कप शक्कर,

1 छोटा चम्मच वनीला एसेंस,

3/4 चम्मच कोको पावडर,

1-1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा,

1 छोटा चम्मच नमक,

1-1/2 कप बटर क्रीम,

थोड़ा-सा दूध,

चॉकलेट के लच्छे डेकोरेशन के लिए।

विधि:- सर्वप्रथम अवन 350 डिग्री पर गर्म करें। दिल के आकार के बेकिंग ट्रे को ग्रीस करें। एक बर्तन में मक्खन और शक्कर को मध्यम गति से हल्के हाथ से फूलने तक फेंटें।

इसमें वनीला और दूध मिलाकर फिर से फेंटें। अब इसमें मैदा, कोको पावडर, बेकिंग सोडा और नमक मिला ल। इसे मक्खन के मिश्रण में मिलाकर क्रीम डालें और तीन मिनट तक फेंटकर पहले तैयार किए गए ग्रीस्ड बर्तन में डालें। इसे 30-40 मिनट तक बेक करें। बेकिंग ट्रे से निकालकर 10 मिनट के लिए ठंडा होने रख दें।

केक के ऊपर और किनारों पर क्रीम फैलाएं। अब चॉकलेट के लच्छों से डेकोरेट करें और लाजवाब कोको केक पेश करें। स्वादिष्ट

चॉकलेट समोसे:-

सामग्री: -

एक कप मैदा, 1 टेबल

स्पून मोयन,

1 टेबल स्पून बेकिंग पावडर,

भरावन हेतु

सामग्री:-

3/4 कप कसी हुई चॉकलेट,

1/4 कप क्रीम अथवा फेंटी हुई मलाई,

2 टेबल स्पून काजू कतरन,

1/4 कप शक्कर पिसी हुई, तलने के लिए तेल,

एक चुटकी नमक।

विधि:- सबसे पहले मैदे में मोयन, नमक, बेकिंग पावडर और पानी डालकर सख्त आटा गूंथ कर एक घंटे के लिए ढंक कर रख दीजिए। एक घंटे बाद मैदे की बड़ी लोई करके पतला एवं बड़ा बेल लें।

अब इसकी लंबी-लंबी पट्टियां काट लें। इसके बाद भरावन की सामग्री हल्के हाथ से मिला लें।

एक-एक चम्मच भरावन एक-एक पट्टी के कोने पर रखकर उसे त्रिकोण के आकार में मोड़ते जाएं। त्रिकोण आकार देते समय चिपकाने के लिए दूध का उपयोग करें, जिससे समोसे के मुंह फटे नहीं। अब एक कड़ाही में तेल गरम करके धीमी आंच पर तल लें। तैयार स्वादिष्ट चॉकलेट समोसे पेश करें।

डिलीशियस चॉकलेटी मिल्क:-

सामग्री:-

1 लीटर दूध,

50 ग्राम कुकिंग चॉकलेट,

1 टेबल स्पून कोको पावडर,

1/4 कप शक्कर,

1/4 कप फ्रेश क्रीम (फेटी हुई),

1/2 टीस्पून वनीला एसेंस।

विधि:-

1 कप दूध में कोको पावडर घोल लें। बचे दूध में शकर मिलाकर कुछ देर उबालें। फिर इसमें कोको मिश्रण एवं किसी हुई चॉकलेट डालकर हिलाते हुए 1 उबाल आने तक पकाएं। फेटी क्रीम में वनीला एसेंस मिलाएं।

जब तैयार दूध को गिलासों में झाग बनाते हुए डालें। ऊपर से फेटी क्रीम एवं कोको पावडर छिड़ककर लाजवाब चॉकलेटी मिल्क तुरंत सर्व करें।

Related Post