दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की नियुक्तियों को लेकर कांग्रेस ने भरी बारिश में परिषद के बाहर किया धरना प्रदर्शन

राकेश गुर्जर September 18, 2023, 7:58 pm Technology

मनासा। नगर परिषद में 6 दैवैभो कर्मचारीयो की नियुक्ति के मामले को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को रिमझिम बारिश में नगर परिषद कार्यालय के बाहर तीन घंटे धरना प्रदर्शन कर अवैध रूप से लगाएं गए कर्मचारीयो को हटाने की मांग की।

वही कांग्रेस ने नगर परिषद पर खुले तौर पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने परिषद उपाध्यक्ष सहित एक महिला पार्षद के ससुर भाजपा नेता के खिलाफ जमकर आरोप लगाएं। कांग्रेस ने सीएमओ को ज्ञापन सौपकर एल्टीमेंटम दिया कि अवैध रूप से लगाएं गए कर्मचारीयो को एक सप्ताह में नही हटाया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने पर मजबुर होगी। ज्ञापन लेने आंए सीएमओ ने कांग्रेस नेताओ से कहा कि मैनें कोई नियुक्ति नही दी है। आपकी शिकायत मिलने पर नोटशीट तैयार कर अध्यक्ष को भेज दी है। नगर परिषद मनासा में पिछले दिनो 6 कर्मचारीयो को दैवेभो के रूप में नियुक्ति दी गई। जिसको लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने नगर की विभिन्न समस्यां को लेकर रिमझिम बारिश में कुर्सीयां लगाकर धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मंगेश संघई ने कहा कि जिस प्रकार से नगर परिषद में भाजपा पार्षद और उपाध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओ को दैवेभो कर्मचारी के रूप में भ्रष्टाचार कर नियुक्तियां दी गई।परिषद द्वारा पीएम आवास के नाम पर भी भारी लेनदेन किया जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ की सरकार बनने जा रही है।और सरकार बनने के बाद जितने भी परिषद द्वारा घोटाले कीए जा रहे है उन सभी की जांच की जाएंगी। और दोषी होने पर उन पर कमनाथ सरकार द्वारा कार्रवाई की जाएंगी। पुर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इंदरमल पामेंचा ने कहा कि भाजपा समर्पित नगर परिषद में जो भ्रष्टाचार हुए है वो आज तक के इतिहास में नही हुए है। यहां पर विधायक के दबाव में परिषद काम कर रही है।

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मंगल पाटीदार और जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपक गेहलोद ने कहा कि जिन कर्मचारीयो की परिषद द्वारा अवैध रूप से नियुक्ति दी गई। उनसे कांग्रेस सरकार बनने पर वसुली होगी। परिषद में बिना भ्रष्टाचार के कोई काम नही हो रहा है। नगर में विकास कार्यो का ढिंढोरा पिटने वाले विधायक और परिषद अध्यक्ष सिर्फ कागजो में विकास दिखा रहे है। धरने को जिला कांग्रेस महामंत्री और पार्षद प्रतिनिधी दिनेश राठौर ने कहा कि जिन कर्मचारीयो को नियुक्ति दी गई। उसको लेकर सीएमओ कह रहे है कि उन्होने कोई नियुक्ति नही दी है। परिषद में पिछले दो महिने से विकलांग, विधवा और वृद्वा पेंशन नही मिल रही है। परिषद के जिम्मेदारो का कहना है कि आवश्यकता होने पर कर्मचारीयो को रखा जाता है। तो फिर 6 महिने पहले 15 कर्मचारीयो कांे क्यो हटाया गया। नगर में सफाई व्यवस्था पुरी तरह से चरमरा गई है। धरने के बाद सीएमओ केएल सुर्यवंशी को कांग्रेस नेताओ ने ज्ञापन सौपा।

धरने में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल, कुकड़ेश्वर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश राठौर, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश धनगर, जनपद अध्यक्ष मोहन गुर्जर, प्रतिपक्ष नेता सत्यनारायण लक्षकार ,पार्षद बाबुलाल कछावा, जाकीर हुसैन, मोहित जोशी, जमनालाल खाटवा, राजेन्द्र कछावा, शिवलाल कुशवाह, रमेश मलिक, मुन्नी रावत, उषा सचदेवा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन प्रतिपक्ष नेता लक्षकार ने किया और आभार महेन्द्र छाबडा मोंटु ने माना। कांग्रेस के इस धरने से पुर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा और उनके समर्थको ने दुरी बनाई।जिसको लेकर नगर में चर्चा का विषय रहा। इनका कहना :- मैंनें पहले भी कहा कि मेरे द्वारा एक भी कर्मचारी की नियुक्ति नही की गई है। शिकायत मिलने के बाद मैनें इस मामले में नोटशीट तैयार कर अध्यक्ष की ओर भेज दी है। --के एल सुर्यवंशी सीमएओ नप. मनासा

Related Post