घोड़ी पर सवार हो भक्तो का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले तेजाजी महाराज, झंडी के साथ निकाला चल समारोह

प्रदीप जैन September 17, 2023, 8:34 am Technology

सिंगोली। तेजादशमी से पूर्व नगर में प्रतिवर्षाअनुसार इस वर्ष भी लोकदेवता तेजाजी महाराज कि झण्डी ढोल एवं डी.जे. की धुन पर प्रतिक स्वरुप तेजाजी महाराज को लीलण घोड़ी पर सवार कर तेजाजी के जयकारो व जोत के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। सिंगोली स्थित अतिप्राचीन तेजाजी महाराज के मंदिर में भक्तों की आवाजाही सुबह से ही शुरु हो गई थी ऐसा कहा जाता है कि वीर तेजाजी महाराज के नाम का धागा बांधने पर सांप द्वारा काटे जाने वाले इंसान को बचाया जा सकता है। तेजाजी महाराज के झंडी को भक्तों ने ढोल, मजीरा ,डी. जे.के साथ नगर भ्रमण करा पुनः तेजाजी महाराज के स्थान तक पहुंचाया। भक्तजनों ने नाचते गाते तेजाजी महाराज के भजनों के साथ झण्डी में सम्मिलित हो नगर भ्रमण करते हुए देवस्थल पर पहुंचकर भक्तों द्वारा लोक देवता तेजाजी महाराज की पूजा-अर्चना कर महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। तेजाजी महाराज की झण्डी में बड़ी संख्या में महिलाए, पुरूष व बच्चे सम्मिलित हुए जो लोकदेवता तेजाजी की भक्ति में रम रहे थे वही पुलिस प्रशासन भी ट्राफीक व्यवस्था व किसी अप्रिय घटना के लिए मुस्तैदी से मौजूद रहा।

Related Post