सिंगोली मे परम पूज्य चारित्र चक्रवर्ती प्रथमाचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज का 68 वां समाधि दिवस धर्म अराधना के साथ मनाया जावेगा

प्रदीप जैन September 15, 2023, 5:47 pm Technology

मुनिश्री सुप्रभ सागर जी महाराज एवं दर्शित सागर जी महाराज के सानिध्य मे होगे धार्मिक आयोजन

सिंगोली। स्थानीय दिगंबर जैन समाज के सौभाग्य से 17 वर्षो का लम्बा इन्तजार करने के बाद इस वर्ष यहां दिगंबर संतो का चातुर्मास हर्षोल्लास और भाव भक्ति के साथ गतिमान है। ज्ञात रहे यहां पर परम पूज्य वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री सुप्रभ सागर जी महाराज एवं दर्शित सागर जी महाराज चातुर्मास हेतू विराजित है और आपके सानिध्य मे यहां पर हर रोज धर्म की गंगा बह रही है। मिली जानकारी के अनुसार मुनिद्वय के सानिध्य मे दिनांक 17 सितंबर रविवार को परम पूज्य चारित्र चक्रवर्ती प्रथमाचार्य श्री शांतिसागर जी महाराज का 68 वां समाधी दिवस है और सिंगोली दिगंबर श्रीसंघ द्वारा प्रथमाचार्य परम पूज्य चारित्र चक्रवर्ती शांतिसागर जी महाराज का 68 वां समाधि दिवस धर्म अराधना के साथ मनाया जावेगा। जिसमे प्रातःकाल 6-15 बजे मंगलाष्टक एवं अभिषेक विधि प्रारंभ,6-45 पर शांतिधारा, 7-15 मंगलाचरण, 7-20 चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन,7-25 परम पूज्य आचार्य श्री जी की संगीतमय पूजन,8 बजे विनायांजलि सभा,8-15 पर मुनिद्वय द्वारा विनायांजलि,उपरोक्त सभी कार्यक्रम श्री शांतिसागर सभा मंडपम विद्यासागर संत निलय परिसर मे सम्पन्न होगे सभी कार्यक्रमो मे अधिक से अधिक संख्या मे पधारकर धर्म लाभ ले।

Related Post