Latest News

आज ही के दिन महिलाओ को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा जैसे विभागों में भर्ती की मिली स्वीकृति पढ़े आज का इतिहास

Neemuch headlines July 17, 2023, 8:00 am Technology

देश दुनिया के इतिहास में 17 तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है जानिए देश विदेश का इतिहास

1489: निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।

1549: यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को निकाला गया।

1712: इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्वविराम संधि पर हस्ताक्षर किए।

1850: हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया।

1893: इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने।

19।9: यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई।

1929: सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।

1943: ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया।

1948: भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली

1950: पंजाब के पठानकोट शहर के पास भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना।

1987: ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध टूटे।

1995: फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया।

2006: अंतरिक्ष यान डिस्कवरी अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर कैप कैनबरा (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में सकुशल उतरा।

2008: अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों और हेलीकॉप्टरों से हमला किया।

2018: हिंदी सिने जगत की जानी-मानी अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन।

Related Post