नीमच। द आदित्य विद्या पब्लिक स्कूल, खोर का कक्षा 12वीं सीबीएसई सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय में 16 छात्र एवं वाणिज्य संकाय में 21 छात्र सम्मिलित हुए, जिनमें सभी छात्र सफल रहे। विद्यालय में विज्ञान संकाय से सृष्टि मलिक ने 92.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं वाणिज्य संकाय में अदिति पुनिया ने 95.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में विज्ञान संकाय से सृष्टि मलिक 92.60 प्रतिशत तथा वाणिज्य संकाय से अदिति पुनिया 95.40, तोषिता गोयल 94.00, दर्शील पाटीदार 93.00, वंशिका राणावत 92.00 एवं शैफली राव 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में अंग्रेजी विषय में अदिति पुनिया ने 98 अंक प्राप्त किए। गणित में वंशिका राणावत ने 90 अंक, भौतिक विज्ञान में सृष्टि मलिक, सुहानी काबरा एवं नर्स सोनी ने 79 अंक, रसायन विज्ञान में सुहानी काबरा एवं देवांश गुर्जर ने 92 अंक तथा जीव विज्ञान में शौर्य मोहनपुरिया ने 95 अंक प्राप्त किए। आई.पी. (कंप्यूटर) विषय में योगिता जायसवाल ने 97 अंक, फिजिकल एजुकेशन में विनीशा बणियाल ने 96 अंक तथा एआई विषय में सृष्टि मलिक ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए। वाणिज्य संकाय में अर्थशास्त्र विषय में अदिति पुनिया एवं सारा बोनीवाल ने 96 अंक, बिजनेस स्टडी में दर्शील पाटीदार ने 95 अंक तथा अकाउंटेंसी में तोषिता गोयल ने 97 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रियदर्शिनी चौहान ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों की निरंतर मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हो सका है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से आवास मिश्रा (यूनिट हेड-विक्रम सीमेंट वर्क्स एवं चेयरमैन ऑफ द आदित्य विद्या पब्लिक स्कूल) तथा अनंत शर्मा (एच.आर., विक्रम सीमेंट वर्क्स) ने भी सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।