नीमच शहर के इन क्षेत्रों में आज बिजली सुबह से रहेगी गुल

Neemuch headlines May 14, 2026, 7:56 am Technology

नीमच। दिनांक 14/05/2026 (गुरुवार) को 33 के.व्ही. खालटोली फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 14.05.2026 (गुरुवार) को 33/11 के.व्ही. खालटोली सब-स्टेशन पर अतिरिक्त 3.15 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर स्थापना कार्य होने से विद्युत प्रदाय प्रातः 6:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक बंद रहेगा।

33 के.व्ही. खालटोली फीडर बंद रहने से इससे निकले समस्त 11 के.व्ही. फीडर — (1) 11 केवी आनंद विहार फीडर (2) 11 केवी खालटोली फीडर (3) 11 केवी बरखेड़ा घरेलू फीडर (4) मालखेड़ा फीडर का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा, जिससे इन फीडरों से जुड़े खालटोली, पुलिस लाइन, 36 बी का कुछ एरिया, सांवलिया नगर, चंचल कॉलोनी, गणपति नगर का कुछ एरिया, गौरी इनक्लेव कॉलोनी, सब स्टेशन का पास वाला एरिया, सम्पूर्ण मालखेड़ा रोड, खालटोली 220 केवी सबस्टेशन का क्षेत्र, चंचल कॉलोनी 132 के.व्ही. के पास, भगवानपुरा, इंदिरा नगर, बरखेड़ा गांव, बरखेड़ापुरा, भोिलियावास, मालखेड़ा, भरभड़िया आदि क्षेत्र प्रभावित होंगे।

आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।

Related Post