Latest News

मटकी से चुराया माखन, कहा मैंया मोरी मैं नहीं माखन खायो, भागवत कथा में बताई नंदलाला की लीला, लगे जयकारे

Neemuch headlines June 6, 2023, 7:22 pm Technology

नीमच। भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म के बाद कई लीलाओं से सभी का मन मोह लिया। मुंह पर माखन लगा है और हाथों से माखन की मटकी को कमर की ओर छुपा रखा है फिर भी यशोदा मैंया से लल्ला बोल रहे है कि मोरी मैंया.. मैं माखन नहीं खायो। भगवान के इस प्रत्यक्ष झूठ में भी कितनी महान सच्चाई छुपी है। भागवताचार्य पूजा मेनारिया (जावदा राज.) ने कथा के पांचवें दिन मंगलवार को जब भगवान श्रीकृष्ण के बाल्य काल का वर्णन किया तो श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल के खूब जयकारे लगाए।

ग्राम नवलपुरा में नागदा-मेनारिया परिवार द्वारा सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पांचवें दिन भागवताचार्य मेनारिया ने गिरिराज गोवर्धन पूजा, महा रासलीला, मटकी फोड़, माखन चोरी वृतांत, पूतना वध सहित किशन-कन्हैया की कई बाल महिमाओं को भजनों के माध्यम से बताया। इसके अलावा मनुष्य को हमेशा सत्य बोलने, सदमार्ग पर चलने, पाप नहीं करने, ईश्वर की आराधना करने सहित अन्य प्रसंगों का भी वर्णन किया। लल्ला की भक्ति में लीन होकर उपथित सभी श्रद्धालु नाचते-गाते भगवान के जयकारे लगाते नज़र आए। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किए व महाआरती कर महाप्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर शिवदयाल नागदा, पंडित घीसालाल नागदा, औंकारलाल नागदा, प्रेम सिंह भारद्वाज, मुरारीलाल नागदा, राधेश्याम नागदा, सागरमल नागदा, राजू नागदा, पंडित अम्बालाल पाराशर, डॉ. विनोद नागदा, डॉ. कमल नागदा, जानकीलाल नागदा, नंदलाल नागदा, हेमलता नागदा, पूजा भारद्वाज, रघुवंती नागदा, अनिल नागदा, शांतिलाल नागदा, भरत नागदा, मदनलाल नागदा, लक्ष्मीनारायण नागदा, दशरथ नागदा, मोहनलाल नागदा, अभिषेक नागदा (लंकेश), कैलाश नागदा, सलोनी नागदा, विशाल मेनारिया, पंडित हरिओम मेनारिया, वर्षा नागदा, कुसुम मेनारिया, किरण नागदा, धीरज नागदा, अर्जुन नागदा (बिंदास), दर्शन नागदा, महावीर नागदा, शिवानी नागदा सहित अन्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।

ऑनलाइन धार्मिक लाभ लें :-

आयोजक परिवार द्वारा उक्त भागवत कथा के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई है। यह प्रसारण यूट्यूब चैनल "सत्संग चिंतन" पर किया जा रहा है। सोशल मीडिया से जुड़े व सुदूर अंचल में बैठे श्रद्धालु भी भागवत कथा का ऑनलाइन धर्म लाभ ले सकते हैं।

Related Post