Latest News

सिंगोली क्षेत्र में कांग्रेस नेताओ ने नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए, गांव गांव घर-घर भरे जा रहे फार्म

प्रदीप जैन June 3, 2023, 10:40 pm Technology

सिंगोली। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की महिला सशक्तिकरण की सबसे महत्वपूर्ण नारी सम्मान योजना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे जबरदस्त उत्साह का वातावरण पुरे प्रदेश मे बना हुआ है।

इसके तहत ही सिंगोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष पारस जैन ने सिंगौली ब्लॉक के विभिन्न गाँव पलासिया, जसवंतपुरा, पाण्डुकुड़ी, कनकपुरा, अरनिया में कार्यकर्ताओं के साथ गांव गांव घर- घर जाकर नारी सम्मान योजना के फार्म भरे तथा ग्रामीणों को आने वाले समय मे कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आव्हान किया।

जैन ने बताया कि जगह जगह पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। आमजन के मन मे इसबार परिवर्तन का वातावरण दिखाई दे रहा है। इससे साफ लगता हे कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने से कोई रोक नही सकता है। कांग्रेस के लिए आम मतदाता एकमत से कह रहे हैं कि अबकी बार कांग्रेस की सरकार। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष मनीष पारस जैन के साथ राजेश शर्मा जनपद सदस्य प्रतिनिधि, रतन सोलंकी झांतला, अशोक धाकड़, गणेश प्रजापति, लहरू प्रजापति, बबलूभाई, पलासिया, दीपक जैन जसवंतपुरा, रामलाल राठौर, सत्तार भाई अरनिया, अमरचंद कनकपुरा आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Post