Latest News

गर्मियों का सच्चा साथी है गुलकंद, जानिए बेशकीमती फायदे और बनाने की विधि

Neemuch headlines March 12, 2023, 6:39 am Technology

सामग्री:-

2 कप गुलाब की ताजी पंखुड़ियां (साफ की हुई),

1 कप शकर,

1/4 बड़ा चम्मच सौंफ पाउडर, 1/2 चम्मच

विधि:-

सबसे पहले एक कांच का बड़ा बर्तन अथवा कांच की बरनी लेकर उसके तल में गुलाब की पंखुड़ियों की एक परत जमा दें। अब इस पर थोड़ी मात्रा में शकर बुराकाएं। इसके ऊपर गुलाब की पंखुड़ियों की एक परत फिर से जमा दें और शकर सभी तरफ बुरका दें। अब इलायची और सौंफ पाउडर डाल दें।

इलाइची पाउडर ऊपर से बची हुई गुलाब की पंखुड़ियों और पूरी शकर डाले दें। अब ढक्कन बंद करके 8-10 दिन के लिए बरनी को धूप में रख दें। इस बीच मिश्रण को एक-दो बार चम्मच से हिला दें। जब पूरी सामग्री अच्छी तरह गल जाए या एकसार हो जाए तो तैयार लाजवाब गुलकंद!

गुलकंद के सेहत फायदे :-

1. शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर गुलकंद का सेवन बेहद लाभदायक होता है। यह शरीर के अंगों को ठंडक प्रदान करता है और गर्मी से पैदा हुई समस्याओं से निजात दिलाता है।

 2. गुलकंद का प्रयोग मुंह के छालों एवं त्वचा की समस्याओं के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह थकान या शरीर में ऊर्जा की कमी होने पर लाभदायक साबित होता है।

3. गर्भावस्था में गुलकंद लाभकारी है, रोजाना गुलकंद का सेवन कब्ज से निजात दिला कर भूख बढ़ाने और पाचन तंत्र को व्यवस्थित करके अपच की समस्या दूर करने का यह रामबाण उपाय हैं।

4. आंखों में जलन, कंजक्टिवाइटिस की समस्या दूर करके आंखों की रोशनी बढ़ाने और ठंडक देने का काम गुलकंद करता हैं, अत: इसका उपयोग करना बेहतर है।

5. गुलकंद का नियमित सेवन दिमाग के लिए भी बेहद लाभकारी है। सुबह, शाम के समय एक चम्मच गुलकंद खाने से न सिर्फ दिमाग को तरावट मिलेगी। जहां दिमाग शांत रहेगा, वहीं गुस्से पर भी नियंत्रण हो जाएगा।

Related Post