Latest News

देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आज है 57वीं पुण्यतिथि, आजादी के लिए 9 बार गए थे जेल

Neemuch Headlines January 11, 2023, 9:12 am Technology

नई दिल्ली: छोटे कद और विशाल व्यक्तित्व वाले लाल बहादुर शास्त्री का आज 57वीं पुण्यतिथि है 'जय किसान, जय जवान' का नारा तो आपने जरूर सुना होगा। क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों लाल बहादुर शास्त्री ने ये नारा लोगों के समावेश रखा था।

तो चलिए आज देश के दूसरे प्रधानमंत्री यानी लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी ही रोचक बातें बताते हैं।

सादगी के लिए जाने जाते थे शास्त्री:-

ताउम्र सादगी, कठोर परिश्रम और ईमानदारी भरा जीवन जीने वाले लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 मुगलसराय में हुआ था। इन्होंने 9 जून 1964 को भारत के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। 11 जनवरी 1966 को आज ही के दिन लाल बहादुर शास्त्री का दुखद निधन हो गया था। लाल बहादुर शास्त्री अपने बेहद साफ सुथरी छवि और सादगीपूर्ण जीवन शैली के लिए जाने जाते थे।

आजादी के लिए 9 बार गए जेल:-

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लाल बहादुर शास्त्री कई बार जेल भी गए थे। वो देश प्रेम के चलते करीब 9 बार जेल गए। साल 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्होंने जेल में सबसे ज्यादा समय बिताया था। इस दौरान उन्हें करीब 4 साल तक जेल में ही रहना पड़ा, लेकिन फिर बाद में 1946 में उन्हें जेल से रिहा किया गया था।

Related Post