दिव्यांगो के लिए सीख बनेगी सपना मौर्या द्वारा प्रकाशित

रामेश्वर नागदा November 21, 2022, 7:58 pm Technology

लखनऊ। सपना मौर्या द्वारा सन 2023 के प्रथम माह में प्रकाशित होने वाली पुस्तक "मैं दिव्यांग नहीं- समाज का अभिन्न अंग हूँ" एक साझा संकलन पुस्तक है। जिसमें देश के कई जाने-माने कई रचनाकार बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें सपना मौर्या ने रचनाकारों के लिए तीन विकल्प दिए हैं।

1- कविता,

2-कहानी,

3-विचार।

आइये जानते हैं सपना मौर्या के बारे में। सपना मौर्या एक स्वयं दिव्यांग महिला हैं और वह दिव्यांगों के जीवन से वाकिफ हैं कि किस तरह एक दिव्यांग व्यक्ति अपने रोजमर्रा जीवन काल मे तरह-तरह की कठिनाइयों का सामना करते हैं। सपना मौर्या लखनऊ विश्वविद्यालय में कैन्टीन में कार्य करती हैं। सपना ने पोस्टग्रेजुएट किया है और अभी भी पढ़ाई कर रही हैं।सपना ने अपने जीवन मे हर तरह के उतार चढ़ाव अपनी आँखों से देखे हैं और महसूस किया है। सपना मौर्या चाहती हैं कि इस पुस्तक के जरिये समाज मे और सरकार में थोड़ा सुधार आ सके। साथ ही जो दिव्यांग व्यक्ति खुदको दिव्यांग मानकर कुछ ना कर पाने का बहाना बनाते हैं। उनके लिए एक सीख हैं। हमें गर्व है सपना मौर्या आप पे। सपना मौर्या एक एक्ट्रेस/ मॉडल भी हैं। जिनका का यूट्यूब चैनल भी है "SAPNA THE FIRE GIRL". सपना मौर्या का एक पैर दुर्घटना में कट गया था फिर भी हार ना मानी और यह एक बहुत अच्छी डान्सर भी हैं। अगर आप भी अपनी रचनाएँ इस पुस्तक में प्रकाशित कराना चाहते हैं। तो निचे दिए गए नम्बर पे सम्पर्क करें।

सम्पर्क सूत्र:- आकाश ठेठर- 8318105742

Related Post