Latest News

पुलिस लाईन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस समारोह

Neemuch Headlines October 21, 2022, 7:50 pm Technology

नीमच। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नीमच में 21 अक्‍टूबर 2022,को जिला पुलिस लाईन कनावटी नीमच में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुए, आमजनों की खुशहाली एवं सुरक्षा के लिए गत एक वर्ष में अपने जीवन की परवाह ना करते हुए, अपने प्राणों की आहूति देने वाले देश के 264 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस परिवार नीमच द्वारा श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पुलिस स्मृति दिवस परेड भी आयोजित की गई, जिसमें जिला पुलिस बल एवं एस.ए. एफ.की प्लाटून ने शहीदों को सशस्त्र सलामी दी और अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए। विधायक दिलीपसिंह परिहार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष  सज्‍जनसिंह चौहान, कलेक्‍टर  मंयक अग्रवाल, जिला पुलिस अधीक्षक सूरजकुमार वर्मा, डी.एन.सी. संजयकुमार मीना, एडीएम  नेहा मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.एस.कनेश, सहित थाना प्रभारियों व जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रृद्धांजली दी।

पुलिस अधीक्ष सूरजकुमार वर्मा ने विगत एक वर्ष की अवधि में देश में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए, बलिदान देने वाले सभी राज्यों के 264 शहीद पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और जवानों के नामों की सूची का वाचन भी किया।

उल्लेखनीय है, कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हाट स्प्रिंग नामक स्थान पर चीनी हमले का मुकाबला करते हुए, शहीद हुए केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस वीर जवानों की शहादत को याद करने के लिए प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाकर, सम्पूर्ण देश में कर्तव्य की बलि वेदी पर प्राण न्यौछावर करने वाले, सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को श्रृद्धांजली अर्पित की जाती है। समारोह मे निलेश पाटीदार, सीएसपी, सभी एसडीओपी तथा थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी जिला अधिकारी पत्रकार, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Post