Latest News

नीमच-निम्बाहेड़ा हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रेलर और थ्रेशर मशीन के ट्रेक्टर की टक्कर 1 दर्जन से ज्यादा घायल

Neemuch Headlines October 18, 2022, 12:53 pm Technology

नीमच। मंगलवार को नीमच निम्बाहेड़ा हाईवे क्रमांक- 79 पर एक बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ जहा एक तेज़ गति से आ रहे ट्रैलर ने थ्रेशर मशीन लगे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी।

अचानक हुई भीषण टक्कर से पलभर में ही हाइवे पर बड़ी भीड़ लग गयी। हादसे में लगभग 1 दर्जन मजदुर घायल हो गए, घटना के तुरंत बाद नयागाँव पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बिच की बताई जा रही है। वही प्रत्यक्षदर्शियों ने यह बताया कि हादसा रोड़ क्राॅसिंग के दौरान हुआ है। बताया जा रहा है कि, ट्रैक्टर और ट्राॅली में एक दर्जन से ज्यादा महिला-पुरूष मजदूर सवार थे, जो मजदूरी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ने जैसे ही रोड़ क्राॅस किया, तो सामने से आ रहे ट्रैलर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में करीब 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। वहीं अन्य को चोटें आई है। समाचार लिखे जाने तक सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद ट्रैलर के चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन राहगिरों और मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि, जिस ट्रैलर चालक को लोगों ने पकड़ा। उसने शराब भी पी हुई थी। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

Related Post