Latest News

मोटर साईकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल.

Neemuch headlines March 29, 2026, 4:02 pm Technology

नीमच। जिले थाना कुकडेश्वर क्षेत्र मनोटी गाँव के पास रोड पर मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 28-03-2026 को रात्रि 09 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना कुकडेश्वर में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक अनिल असवार एवं पायलेट राहुल भट्ट ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल व्यक्ति को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय मनासा में भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।

Related Post