Latest News

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का सदस्यता अभियान 15 अक्टूबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगा

प्रदीप जैन October 11, 2022, 10:35 am Technology

सिंगोली। प्रदेश मे पत्रकारो के सबसे बड़े संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का वार्षिक सदस्यता अभियान दिनांक 15 अक्टूबर से आरंभ होकर 15 दिसंबर तक चलेगा।उपरोक्त विषय की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया की यह संगठन प्रदेश का एकमात्र ट्रेड यूनियन के तहत रजिस्टर्ड संगठन होने से इसमे हर वर्ष सदस्यता अभियान चलाकर सदस्यता दी जाती है। जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया की प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार नीमच जिला ईकाई मे भी दिनांक 15 अक्टूबर से सदस्यता अभियान आरंभ होगा और 15 दिसंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान के लिए जिला कार्यालय से सदस्यता अभियान के प्रभारी घोषित किए गए जो निम्नानुसार है ।

1- नीमच तहसील युगल बैरागी तहसील अध्यक्ष चेन सिंह सौलंकी जिला महासचिव

2- जीरन तहसील धीरज बैरागी तहसील अध्यक्ष किशन अहिरवार जिला सचिव

3- रामपुरा तहसील महावीर चौधरी तहसील अध्यक्ष रियाज भाई मंसूरी जिला प्रवक्ता

4- मनासा तहसील भंवरलाल मांडीवाल तहसील अध्यक्ष कैलाश राठौर प्रदेश प्रतिनिधी हेमंत शर्मा जिला उपाध्यक्ष

5- जावद तहसील कमलेश जैन तहसील अध्यक्ष आशीष बैरागी मोरवन अशोक व्यास डिकेन कोमलदास बैरागी खोर राकेश पुरोहित नयागांव नारायण सोमानी जिला उपाध्यक्ष

6- सिंगोली तहसील राजेश कोठारी तहसील अध्यक्ष शिवनंदन छीपा रतनगढ़ आजाद खान जाट को जिला संगठन की ओर से सदस्यता अभियान के प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त सभी प्रभारी पुरी सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान चला कर अधिक हे अधिक पत्रकार साथियो को संगठन से जोडने का काम करे।

Related Post