Latest News

देव तलाई का पानी दुषित होने से अचानक सैकड़ो मछलियां मरने के कारण वातावरण हुआ दुषित

प्रदीप जैन October 10, 2022, 7:42 pm Technology

सिंगोली। स्थानीय देव तलाई नगर का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल होकर लोगो की आस्था का केन्द्र है प्रशासन ने इस स्थान पर लाखो रूपये लगाकर इसे विकसित किया है। यहां स्थित तलाई के बालाजी मंदिर पर विगत लम्बे समय से अखण्ड रामायण का पाठ चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार देव तलाई के पानी मे कल रविवार से अचानक मछलियो के मरने का क्रम शुरू हो गया और सैंकड़ो मछलिया पानी मे मर चुकी है जिसके कारण देव तलाई के आसपास क्षैत्र का वातावरण दुषित हो रहा है। बालाजी मंदिर पर रामायण पाठ करने वाले किशन शर्मा,कान्हा जंगम, और मोहन धाकड़ ने बताया की अचानक बहुत अधिक मात्रा मे मछलियो के मरने से तलाई का पानी भंयकर बदबू मारने लगा है। इस क्षैत्र के रहवासी भी बदबू से परेशान है। रामायण पाठ करने वाले भक्तो ने प्रशासन के अधिकारियो को जानकारी देते हुए तुरंत इस समस्या के समाधान की मांग की है। भक्तो का कहना हे की तलाई के पानी ओर तलाई की सफाई करवा कर लोगो को दुषित वातावरण से बचाए तथा अन्य बिमारिया ना फैले इसलिए तलाई की सफाई शीघ्र करे ऐसी मांग की।

Related Post