Latest News

शानो शौकत से निकला ईद मिलादुन्नबी का झलसा

प्रदीप जैन October 10, 2022, 9:28 am Technology

सिंगोली। स्थानीय मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर रविवार सुबह वार्ड क्रमांक 1 स्थित हजरत रमजान अली सरकार के रोजे पर चादर शरीफ पेश करने के बाद जबरदस्त जुलूस का आगाज किया। जुलूस नगर के प्रमुख मार्ग नया बस स्टैंड, तिलस्वां चौराहा, पुराना बस स्टैंड, विवेकानंद बाजार,बापू बाजार, अहिंसापथ होते हुए वार्ड क्रमांक 10 स्थित बड़ी मस्जिद पर पहुंचा। जहां पर मुस्लिम समाज के प्रतिभावान नवयुवकों ओर समाज सेवा में अपना योगदान देने वाले वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान अंजुमन मदरसे में तालीमयाफ्ता बच्चो द्वारा दीनी तालीम के कार्यक्रम का आयोजन भी किया जिसमें बच्चो ने नात, तकरीर,सवाल जवाब आदि दीनी मसाईल पर अपनी प्रस्तुतियां दी। मिली जानकारी अनुसार विगत दो वर्ष कोरोना काल के कारण यह पर्व नही मना पाने की वजह इस वर्ष समाजजनो ने दुगने उत्साह और उमंग के साथ ईद मिलादुन्नबी के पावन पर्व को बड़ी ही शानो शौकत के साथ मनाया ओर भाई चारे का संदेश दिया। मुस्लिम जानकारो ने बताया की ईद -ए- मिलाद का यह मुबारक दिन हमे शांति, भाईचारा एवं अमन का माहौल कायम करने का पैगाम देता है। पैगम्बर मोहम्मद साहब ने अपना पूरा जीवन जरूरतमंदो एवं वंचित लोगो की भलाई के लिए समर्पित किया। उनका जीवन सच्चाई की राह पर चलने और गरीबो की मदद करने के लिए प्रेरित करने वाला रहा। आज के झलसे मे शामिल सभी लोगो ने पैगंबर मोहम्मद साहब के बताये मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाने की बात कही। झलसा नगर भ्रमण करने के बाद बड़ी मस्जिद पहुंचा। बड़ी मस्जिद पर आयोजित कार्यक्रम फातिहा ख्वानी कर तबर्रुक तकसीम किया गया। कार्यक्रम के अंत में शाम को समाजजनो के लिये हुसैनी लंगर कमेटी द्वारा सामुहिक दावत का आयोजन किया गया।

Related Post