Latest News

संकट की इस घडी मे प्रदेश की भाजपा सरकार किसानो के साथ है- महामंत्री राजेश लढा

मंगल गोस्वामी October 8, 2022, 6:33 pm Technology

मनासा। विगत दो दिनो से लगातार हो रही बारिश से किसानो की पकी हुई सोयाबीन फसल कही खडी है तो कही कही पर खेतो मे पडी है। लगातार बारिश से किसान उस फसल को लेने मे असमर्थ है। फसल खराब हो चुकि है। इस वर्ष अच्छी बारीश के चलते जैसे तैसे अपने खेतों पर लहलहा रही शानदार सोयाबीन की अन्य फसलों को देखकर किसानो के चेहरे खिले हुए थे एवं बेहतर फसल की उम्मीदे लगाकर बेठे किसानो के सपनो पर बेमौसम बारिश ने पानी फेर दिया। तेज़ बारिश में ख़राब होती फसलो को देखकर किसानो के चेहरे पर मायूसी साफ़ झलक रही है। वही पकी हुई सोयाबीन फसल खेतो मे पड़ी थी अचानक आई बारिश से खेतो में पानी भर गया और सोयाबीन की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। वही सोयाबीन फसल के साथ अन्य फसले जो काट कर खेतों में ही पड़ी हुई है। ऐसे में किसान भाइयो को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि इस संकट की घडी में भाजपा सरकार किसानो के साथ खडी है। जिले मे बैमोसम बारीश से किसानो की सोयाबीन की फसले खराब हो गई है। ऐसे में भाजपा के महामंत्री राजेध लढ़ा ने जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, सांसद सुधीर गुप्ता, जावद विधायक लघु उधोगमंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को अवगत कराया है। और मुआवजा सर्वे करवाने की मांग की है।

Related Post