Latest News

वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत शासकीय कन्या शाला में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखी

विनोद पोरवाल October 8, 2022, 6:28 pm Technology

कुकड़ेश्वर। प्रतिवर्षानुसार अक्टूबर प्रथम सप्ताह में मनाये जाने वाले वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकड़ेश्वर में वन परीक्षेत्र अधिकारी रामपुरा भानुप्रताप सिंह सोलंकी, विजय साहू वनरक्षक, गोपालपुरी गोस्वामी वनरक्षक ने शासकीय कन्या शाला की छात्राओं के बीच पंहुच कर मनाया। उक्त कार्यक्रम में प्राचार्य ललित मालवीय अध्यापक दिनेश राठौर शिक्षक राजेंद्र जैन की उपस्थिति में शाला की छात्राओं के बीच एक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सोलंकी द्वारा बच्चों से वन व वन्यजीव के सम्बधित में प्रश्न पूछे तथा उनकी संतुष्टि होने पर बच्चों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि वन संपदा हमारे देश की संपदा है। इस की रक्षा सुरक्षा की जानकारी के साथ वन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान करिश्मा काजू तम्बोली, हनी तरूण टेलर श्वेता गोपाल तम्बोली, मनीषा भवानी शंकर कछावा , आरुषि शांतिलाल गुर्जर आदि को पुरुस्कृत किया गया। वन परिक्षेत्र के अधिकारियों ने अधिकांश छात्रों की सामान्य ज्ञान और वन संपदा से संबंधित ज्ञान पर खुशी जाहिर की।

Related Post